Home उत्तर प्रदेश गंगा गुरूकुलम नर्सरी के बच्चों का ‘स्पोर्ट्स फिस्टा-2025’ का धूमधाम से समापन

गंगा गुरूकुलम नर्सरी के बच्चों का ‘स्पोर्ट्स फिस्टा-2025’ का धूमधाम से समापन

41
0

बच्चों की प्रस्तुति पर झूमे, बजती रही तालियां
मुख्य अतिथि के राशि बडालिया ने किया प्रोत्साहित
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। गंगा गुरूकुलम विद्यालय गद्दोपुर, फाफामऊ में नर्सरी से लेकर कक्षा 2 तक के बच्चों का ‘स्पोर्ट्स फिस्टा-2025’ का धूमधाम से आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद का मिला-जुला संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के विवेकानन्द प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के. राशि बडालिया थी। इस अवसर पर महर्षि पतंजलि विद्यालय समूह के सभी सदस्य, सचिव डाॅ कृष्णा गुप्ता, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता, यशोवर्धन, श्रीमती रेखा बैद, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती माधुरी श्रीवास्तव तथा समूह के अन्य सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, गंगागुरूकुलम प्ले स्कूल की हेड मिस्ट्रेस श्रीमती विभा श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल हुए।
सर्वप्रथम कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के सरस्वती गायन के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने अतिथियों तथा अभिभावकों का अभिनन्दन करते हुए उनकी उपस्थिति को विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्द्धक बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों की अत्युत्तम शिक्षा के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करने के लिए कटिबद्ध है।
कक्षा प्रेप, एक और दो के बच्चों ने विष्णु स्तुति पर भव्य नृत्य प्रस्तुत करके सबको प्रफुल्लित कर दिया। कक्षा एक के नन्हें मुन्ने छात्रों ने ’हैप्पी फीट परेड’ तथा नर्सरी के नौनिहालों ने ’पाॅम-पाॅम परेड’ प्रस्तुत किया। इसी क्रम में के.जी. के छात्रों ने ‘फ्यूजन आफ द् फिल्ड’ के माध्यम से क्रिकेट, हाॅकी और फुटबाल के बारे में प्रदर्शन किया। केजी के छात्रों ने शिव तांडव स्त्रोत पर योग करके सबको योग से बनें नीरोग का संदेश दिया। कक्षा दो के बच्चों ने ‘मूव एण्ड ग्रूव्स मेनिया’ जुम्बा डाँस से पूरे प्रेक्षागृह को तालियों से गूँजा दिया। कक्षा दो के छात्रों ने ‘फैन टास्टिक डाँस’ तथा कक्षा प्रेप द्वारा ‘टट टास्टिक डाँस’ ने सबको आनन्द विभोर कर दिया। कक्षा एक के बच्चों ने चींटियों के परिश्रम और कत्र्तव्यनिष्ठा से प्रेरित हो ‘मिनी मार्चर ड्रिल’ प्रस्तुत किया। कक्षा प्रेप के बच्चों ने ‘गिगल ग्रूव्स’ द्वारा सर्कस को साक्षात् रूप में दर्शकों के सम्मुख प्रस्तुत कर उन्हें हर्ष और रोमांच से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम मेे अभिभावक अपने-अपने बच्चों के प्रतिभा और प्रदर्शन पर तालियां बजाकर उत्साहवर्द्धन करते रहे।
डायरेक्टर रेखा बैद ने बच्चों के प्रयास को सराहनीय बताया और कहा कि हम बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक खेल-कूद पर भी बहुत ध्यान देते हैं। उन्होंने बच्चों को सही दिशा देते हुए देश को सभ्य और शिष्ट नागरिक बनाने में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों का सहयोग भी वांछनीय बताया।
मुख्य अतिथि के राशि बडालिया और सदस्यों ने पदक देकर उत्साहित किया। बाल गुरूकुलम के बच्चों (इन बच्चों को प्रबंधन समिति के द्वारा निःशुल्क शिक्षा दी जाती है) को भी पदक देकर उत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि के राशि बडालिया ने नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खेल प्रतियोगिताओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कार्यक्रम में अधिकाधिक छात्रों की प्रतिभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के कार्यक्रमों ने मन को ही नहीं हम सबकी आत्मा को छू लिया और उनकी कड़ी मेहनत और सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों के सपनों को उड़ान देकर उसे पूरा करने में अध्यापकों का पूर्ण सहयोग बताया। उन्होंने ज्ञान के प्रकाश को शिक्षा के नये आयामों से जोड़कर बच्चों को आगे बढ़ाने, योग और मूल्यों को सिखाने पर भी बल दिया।
प्ले ग्रुप की हेडमिस्ट्रेस विभा श्रीवास्तव ने बच्चों के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद को जीवन का अभिन्न अंग बताया। विद्यालय में होने वाली प्रातःकालीन और सायंकालीन खेल-कूद में भाग लेकर अनुशासित और स्वस्थ बनने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
विद्यालय की प्राथमिक समन्वयक कविता चक्रवर्ती ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। अन्त में राष्ट्रगान के साथ ‘स्पोर्ट्स फिस्टा’ का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ।