KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना के गिरधरपुर गढ़ी मोड के पास चार दिन पहले तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार जख्मी हो गया था , जख्मी बाइक सवार की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है । कड़ा धाम थाना के गोविंदपुर ताजमल्लहन निवासी संगीता पत्नी कमलेश ने कड़ा धाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति कमलेश नौ दिसंबर की शाम पांच बजे के करीब बाइक से देवीगंज जा रहे थे तभी गिरधरपुर गढ़ी मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया , हादसे में उसके पति गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनका इलाज मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है ।







