Home उत्तर प्रदेश थाना बेहट पुलिस द्वारा धोखाधड़ी/टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए...

थाना बेहट पुलिस द्वारा धोखाधड़ी/टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 1 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 3900/- रूपये नकद बरामद

SAHARANPUR NEWS: को वादिया  सुदेश पत्नी बीरचन्द्र निवासी ग्राम रतनपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त द्वारा वादिया के साथ धोखाधड़ी करके 4500/- रूपये ले लेना और वापस न करने की सूचना के सम्बन्ध मे थाना बेहट पर मु0अ0सं0ल 321/2025 धारा 318(4)/316(2) बीएनएस के पंजीकृत किया गया ।
पुलिस कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी व घटना के सफल अनावरण हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक  सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 07.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में टप्पेबाली/धोखाधड़ी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 वांछित अभियुक्त मिन्टु सिंह पुत्र रमेश निवासी ग्राम नंगला खुर्द थाना बेहट जनपद सहारनपुर को नहर की पटरी ग्राम मलकपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से कुल 3900/- रुपये नकद बरामद हुए । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/319(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए धारा 316(2) बीएनएस का विलोप किया गया है । अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।