भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
PRAYAGRAJ NEWS: संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष राष्ट्र ऋषि स्वतंत्रता के बाद भारत के प्रथम नागरिक के रूप में प्रथम राष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाले संविधान विशेषज्ञ, भारतीय राजनीतिज्ञ, वकील और पत्रकार के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर उन्हें नमन किया। कार्यकर्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश सह संयोजक डॉ शैलेष पांडेय ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन देश व समाज के लिए समर्पित रहा। वे अपनी विनम्रता, बुद्धिमत्ता और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए प्रसिद्ध थे जो भारत गणराज्य के पहले राष्ट्रपति (1950-62) बने।कृषि उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ाने और किसानों के दुःख-दर्द को दूर करने के दृढ़ पक्षधर के रूप में उन्होंने “ अधिक अन्न उपजाओ” का नारा दिया था। उनका जन्मदिवस अधिवक्ता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। इस दौरान राजन शुक्ला, विजय श्रीवास्तव, प्रमोद मोदी, रवींद्र गांधी, विवेक गौड़, विश्वास श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, विपिन तिवारी, श्याम बाबू, राम बहादुर सिंह, गया प्रसाद, डॉ संतोष शुक्ला, पवन तिवारी, जगदीश, जोगेंद्र सिंह, सत्यव्रत, गौरव मिश्रा, संविधान एक्टिविस्ट मंजेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, हरीश पासवान, संदीप यादव अनिल गोस्वामी, आदि उपस्थित रहे।







