अलशिफा क्षेत्रवासियों के लिए वरदान: दीपा श्रीवास्तव
KAUSHAMBI NEWS: विकास खण्ड कड़ा के मीरापुर तकिया स्थित हाजी मार्केट में रविवार को अल शिफा हेल्थ केयर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री दीपा श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद भाजपा नेत्री दीपा श्रीवास्तव ने कहा कि अल शिफा हेल्थ केयर के शुभारंभ क्षेत्र की जनता के लिए महत्वपूर्ण कदम है। यह अस्पताल आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ, समय पर उपचार और सुरक्षित माहौल प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार समाज की मूलभूत ज़रूरत है और यह केंद्र लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा।अतिथियों ने भी आशा जताई कि अल शिफा हेल्थ केयर स्वास्थ्य सेवाओं में नई उम्मीद जगाएगा और ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के मरीजों को लाभ पहुँचाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने अस्पताल की सेवाओं के प्रति उत्साह व्यक्त किया। इस मौके पर अविनाश श्रीवास्तव , अली अहमद , मुबारक हुसैन , बृजभूषण मौर्य , हाजी मोहम्मद रिजवान सहित तमाम क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे ।





