PRATAPGARH NEWS: 18 नवंबर 2025 को सर्राफा व्यवसायी अखिलेश कुमार केसरवानी निवासी मेन चौराहा, कस्बा कुण्डा से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टप्पेबाजी करते हुए एक प्लास्टिक डिब्बी में रखी सोने की अंगूठियाँ एवं चैन धोखे से ले जाई गई थीं। प्रकरण में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कुण्डा पर मु0अ0सं0 320/2025, धारा 316(2)/318(4) BNSपंजीकृत कर जांच प्रारम्भ की गई। तथा
धारा की 317 (2) बी0एन0एस0 बढ़ोत्तरी की गई
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* के निर्देशन में, *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता* के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कुण्डा अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुण्डा पुलिस तथा विशेष टीम द्वारा टप्पेबाजी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुकदमा संबंधित 02 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस के आधार पर दोनों अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। सर्विलांस से प्राप्त लोकेशन के आधार पर दोनों अभियुक्तों को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. मो0 इदरीस पुत्र अब्दुल हकीम, निवासी चक्कर की मिलक, थाना सिविल लाइन, जनपद मुरादाबाद, उम्र लगभग 56 वर्ष
2. मो0 इदरीस पुत्र बन्ने मिस्त्री, निवासी कैलसा रोड, जारतवली मस्जिद के पीछे, थाना पाकबड़ा, जनपद मुरादाबाद, उम्र लगभग 42 वर्ष
गिरफ्तारी का स्थान
चक्कर की मिलक, थाना सिविल लाइन, जनपद मुरादाबाद
बरामदगी
2 अदद मोबाइल फोन व 40 ग्राम पिघला हुआ पीली धातु
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 चन्द्रबली सिंह, थाना कुण्डा
हे0का0 महेश सिंह
कां0 आनन्द यादव
कां0 सुनील यादव
कां0 वीरेन्द्र यादव
(विशेष टीम / चोरी अनावरण टीम, जनपद प्रतापगढ़)







