घर-घर पहुंचकर अरशद अली ने लोगों को किया जागरूक
MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) काल एक्सपसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज कर दिया है।मंगलवार को जिले के समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अरशद अली ने अलग-अलग पुनरीक्षण बूथ कैंपों का निरीक्षण किया और SIR फॉर्म भरवाने को लेकर जनता को जागरूक किया। अरशद अली सुबह से ही बीएलओ के साथ सक्रिय दिखे। जिन मोहल्लों में लोगों ने अभी तक SIR फॉर्म नहीं लिया था, वहाँ खुद पहुंचकर फॉर्म लेकर घरों तक पहुंचाया और कई घरों में उन्होंने लोगों के सामने ही फॉर्म भरवाकर जमा किया। क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर उन्होंने SIR फॉर्म भरने के महत्व को समझाया। सबसे पहले अरशद अली वासलीगंज स्थित हिंदू बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे। यहाँ उन्होंने SIR फीडिंग की स्थिति जानी और खड़ी महिलाओं के फॉर्म भरवाकर जमा भी कराया। इसके बाद वह घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद के विशेष पुनरीक्षण बूथ पर पहुँचे, जहाँ कई लोग फॉर्म न मिलने से परेशान थे। अरशद अली ने उनके फॉर्म निकलवाकर फॉर्म को भरवाते हुए जमा करवाया। इसके बाद उन्होंने राजस्थान इंटर कॉलेज स्थित पुनरीक्षण बूथ का निरीक्षण किया। यहाँ बीएलओ और सुपरवाइजर से SIR फीडिंग की जानकारी ली। अंत में यूसुफ इमाम स्कूल पहुंचे और वहाँ भी बीएलओ से पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं के रूप में अरशद अली घर-घर जाकर लोगों से मिलते रहे और SIR फॉर्म पूरी तरह से भरने के लिए लोगों को जागरूक करते रहे।







