कुशीनगर ने जीत कर टूर्नामेंट के कप पर किया कब्जा
LAKHIMPUR KHERI NEWS: सिंगाही की सरजमीं पर आठ दिन से खेले जा रहे महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कुशीनगर और गोरखपुर की टीमों के मध्य खेला गया। कुशीनगर ने जीत कर टूर्नामेंट के कप पर कब्जा कर लिया। पुरस्कार वितरण सांसद अजय मिश्र टेनी ने किया। प्रत्येक वर्ष की भातिं इस बार भी कस्बे में आयोजित महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के 102वें आयोजन के फाईनल मैच में पहुंचे मुख्यातिथि पूर्व गृहराज्य मंत्री/सांसद अजय मिश्र टेनी का टूर्नामेंट के महामंत्री शिखर तिवारी ने वेलकम बैक लगाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर एमकेएम पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सांसद अजय मिश्र टेनी ने सिंगाही मे टूर्नामेंट कराने वाली कमेटी का आभार जताया। श्री टेनी ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबाल मे किक मारकर मैच शुरू करवाया। जिसके बाद कुशीनगर और गोरखपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया। दोनो टीमों के बीच कड़ा मुकाबला चला।खेल के 90 मिनट में दोनों टीमें कोई गोल नही कर पाई। ट्राईब्रेकर में कुशीनगर की टीम ने फाइनल मुकाबला 7/6 से जीत लिया। विजेता टीम को गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने विजेता टीम को 51 हजार रुपये की नगद राशि व ट्राफी वितरण किया वार्ड नं पांच के सभासद राहूल गुप्ता की तरफ से स्वर्गीय जगन्नाथ गुप्ता की स्मृति में एक ट्राफी विजेता टीम को दी गई। इसके अलावा चल वैजंती ट्राफी डॉ एमआर सेठी, प्रदीप पुरवार, राजेश गुप्ता के द्वारा दी गई। टूर्नामेंट में थानाध्यक्ष अजीत कुमार के पुलिस स्टाफ़ उपस्थित रहा। इस मौक पर विक्रमेन्द्र भल्ला, डॉ एमआर सेठी, डॉ रवि पन्त, सुनील बत्रा, रामनरेश गुप्ता, डॉ एन यू खान, डॉ यदुवेंद्र अवस्थी, श्याम मोहन, विवेक श्रीवास्तव, रमाकांत जायसवाल प्रभात शुक्ला सहित सभी सिंगाही के खेल मैदान के चारो पाटी पर एक पैर से खडे दर्शक लाखो की तादात में टूर्नामेंट का आनंद लिया।







