(साइबर हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल कर्मियों की दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम)
SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी (साइबर) की अध्यक्षता में,आज दिनांक 02 नवंबर 2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में एक महत्वपूर्ण परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जनपद सहारनपुर के अंतर्गत स्थित सभी थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क के अधिकारी/कर्मचारीगण,साथ ही साइबर थाना एवं साइबर सेल में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए। कुल 81 पुलिसकर्मियों ने इस परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा का उद्देश्य था —
पुलिस कर्मियों की साइबर अपराधों की समझ,
डिजिटल साक्ष्य संरक्षण,
ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध, डिजिटल फ्रॉड, फिशिंग, OTP स्कैम, साइबर बुलिंग आदि अपराधों के त्वरित निस्तारण हेतु तकनीकी दक्षता को बढ़ाना।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराधों के नये तौर-तरीकों,
साइबर जांच के आधुनिक उपकरणों, तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in
) के प्रभावी उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई।
एसपी सिटी महोदय एवं क्षेत्राधिकारी (साइबर) ने परीक्षा के माध्यम से यह सुनिश्चित किया कि सभी अधिकारीगण साइबर अपराधों की रोकथाम, जांच एवं पीड़ित सहायता में पूर्ण दक्षता प्राप्त कर सकें।
सहारनपुर पुलिस द्वारा यह पहल, पुलिस विभाग में साइबर जागरूकता एवं तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक और अनुकरणीय कदम है।







