Home उत्तर प्रदेश सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष को मिली जमानत

सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष को मिली जमानत

JHANSI NEWS: बुंदेलखंड विवि. में 10 अक्टूबर को समाजवादी छात्र सभा ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कार्यक्रम का विरोध किया था। जिसमें पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। दोनों पक्षों के बीच मामला गर्मा गया था तथा झड़प के साथ हाथापाई भी हुई थी। जिसमें समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। सी.जे.एम कोर्ट ने समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह यादव को जमानत पर रिहा कर दिया।