Home उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा...

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा का आयोजन हुआ संपन्न

JALAUN NEWS: भारतीय जनता पार्टी ने उरई के ईशा बैंक्वेट हॉल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अन्तर्गत महिला मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा  रीता शास्त्री रही विशिष्ट अतिथि भावना सिंह रही मुख्य अतिथि ने बताया कि  इस महिला सम्मेलन में महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के “नारी शक्ति,राष्ट्र शक्ति” के संकल्प और  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में प्रदेश में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष  घनश्याम अनुरागी,सदर विधायक  गौरी शंकर वर्मा ,माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन जलशक्ति मंत्री प्रतिनिधि  अरविंद्र सिंह चौहान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता शशि सोमेंद्र सिंह  अमित निरंजननगर पालिका अध्यक्ष जालौन नेहा मित्तल  प्रीति बंसल एवं महिला पदाधिकारीगण /जिला पदाधिकारीगण बड़ी संख्या माताएं बहिने उपस्थित रही।