JHANSI NEWS: राजापुर रोड पर स्तिथ ग्राम पंचायत रक्सा में डॉक्टर साक्षी श्रीवास्तव स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा निःसंतान दंपतियों के लिए एक निःशुल्क कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें निःसंतान दंपतियों के अलावा आम मरीजों के लिए जांच एवं दवाइयां का निःशुल्क वितरण के साथ व महिलाओं की निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच कराई गई। इस शिविर में मुख्य रूप से डॉ साक्षी श्रीवास्तव व डॉ स्वाति श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य परीक्षण किया. शिविर में मुख्य अतिथि डॉ अजय खरे सीनियर कंसल्टेंट,डॉ ब्रजेश खरे सीनियर कंसल्टेंट, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी,राजेंद्र राजपूत ग्राम प्रधान रक्सा, मुन्ना श्रीवास्तव रक्सा के आतिथ्य में शिविर सम्पन्न हुआ । इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं समेत कई निःसंतान दंपतियों ने शिविर का लाभ लिया । शिविर में लगभग 300 से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया. जिसमें एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने अपनी स्वास्थ्य का परीक्षण व एक दर्जन से अधिक दंपतियों ने संतान हेतु परामर्श लिया. वही शिविर में लगभग 50 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराया गया. इसके अलावा शुगर, ब्लडप्रेशर और पैथोलॉजी की सभी जांच निःशुल्क की गई. इस दौरान शिविर में सभी मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया । अंत में हिमांशु श्रीवास्तव ने शिविर में आए सभी गणमान्य और प्रतिभाग करने आए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।







