Home उत्तर प्रदेश बजहां की प्रमुख सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर की...

बजहां की प्रमुख सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर की मरम्मत की मांग

SIDHARTHNAGAR NEWS: विधानसभा शोहरतगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत बजहां के ग्रामीणों ने अपनी क्षेत्र की एक अत्यंत जर्जर सड़क की दुर्दशा को लेकर विधायक विनय वर्मा से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने विधायक को जानकारी दी कि बजहां बाजार में कपिलदेव के घर से लेकर पुलिस चौकी के सामने मीरा वर्मा के घर तक की यह सड़क वर्ष 2011 में बनी थी, जिसके बाद आज तक इसकी मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पूरी तरह से टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, और बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह जर्जर मार्ग बजहां बाजार के तीन प्रमुख गाँवों को जोड़ता है और आवागमन के लिए मुख्य रास्ता है। उन्होंने विधायक का ध्यान आगामी नवरात्रि पर्व की ओर विशेष रूप से आकर्षित किया। उनका कहना था कि इसी मार्ग से लगभग 20 गाँवों की दुर्गा माता की मूर्तियों का विसर्जन होता है, और सड़क की वर्तमान स्थिति इतनी ख़राब है कि विसर्जन यात्रा के दौरान इस पर चल पाना अत्यंत कष्टदायक होगा। सड़क की महत्ता और तत्काल आवश्यकता को देखते हुए विधायक को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान प्रतिनिधि बजहां अजहर हुसेन, जितेंद्र वर्मा, राम उग्रह गिरि, दिलीप कसौधन सहित क्षेत्र के तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक से जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त कराने की मांग दोहराई।