Home उत्तर प्रदेश खंभा और तार तालाब में गिरे, 10 दिनों से आपूर्ति ठप

खंभा और तार तालाब में गिरे, 10 दिनों से आपूर्ति ठप

FATEHPUR NEWS: बिजली केंद्र बकेवर का बुरा हाल है क्योंकि पधारा फीडर मे गांव हरदासपुर मजरे जगदीशपुर के आदर्श तालाब के किनारे पोल गिरने से बिजली के तार 10 दिनों से पानी में गिरे पड़े हैं। ग्रामीणों की सूचना के बाद लाइन को दुरूस्त करवाना तो दूर रहा जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे किसानों के नलकूप ठप है। बताते चलें कि इन दिनों उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं दूसरी ओर धान की फसलों को भी पानी की दरकार है। समय रहते सिंचाई नहीं की गई तो फसलें सूख सकती हैं। एसडीएम और जेई किसानों की सुन नहीं रहे। मामले की शिकायत लोगों ने सीएम पोर्टल में की है। बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश व्याप्त है। अफसरों की मनमानी का आलम यही रहा तो लोगों का आक्रोश किसी दिन फूट सकता है। बिजली के आभाव में नलकूप ठप होने से सूख रही फसलों की समस्या से ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल को अवगत कराया। उन्होंने किसानों का दर्द सुनकर समस्या को हल कराने का भरोसा दिया। किसान देवीगुलाम कुशवाहा, उमेश तिवारी, महेश नरायण मिश्रा, बेदप्रकाश गुप्ता आदि के नलकूप ठप पड़े हुए हैं जिन्होंने अपनी व्यथा सुनाई है।