11 किसानों को मिली चाबियां एवं जीएसटी का मिला छूट
FATEHPUR NEWS: शहर स्थित कंचन ऑटोमोबाइल में मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर की नई डीलरशिप का शुभारंभ हो गया है। टैफे कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एन.के. गुप्ता ने डीलरशिप का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में 11 किसानों को नए ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपी गईं।
बताते चलें कि गुरुवार को डीलर डेवलपमेंट नरेंद्र कुमार ने फीता काटकर समारोह की शुरुआत की। टैफे के सीनियर डी.जी.एम. नीरज नौटियाल और रीजनल मैनेजर विकास राठी मौजूद रहे। मार्केटिंग हेड रोबिन कुमार, टी.एम. अंकित पुनेठा, सर्विस मैनेजर भरत प्रसाद और टी.पी.सी. सुमित मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। डीलर सुरेंद्र सचान ने किसानों को टैफे ट्रैक्टरों की विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने जीएसटी 2.0 योजना के तहत ट्रैक्टरों की खरीद पर 7 प्रतिशत छूट की जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह पटेल समेत अन्य किसान नेता उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह डीलरशिप फतेहपुर के किसानों को खेती को आधुनिक बनाने में मददगार साबित होगी।







