PRATAPGARH NEWS: गुरुवार को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी आईएएस के आदेशानुसार डीएफओ प्रतापगढ़ व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणाके निर्देशन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा थीम के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान एक दिन एक घंटा एक साथ को सई नदी बेला घाट पर एनसीसी एवं स्कूली छात्र छात्राओं के मध्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मथुरा प्रसाद इंटर कालेज चिलबिला प्रतापगढ़, डीएवी इंटर कालेज प्रतापगढ़, लोकमान्य तिलक इंटर कालेज प्रतापगढ़, एमडीपीजी कालेज प्रतापगढ़,साकेत गर्ल्स पीजी कालेज दहिला मऊ,राजकीय पॉलीटेक्निक प्रतापगढ़ आदि शिक्षण संस्थाओं के एनसीसी कैडेट्स और छात्र छात्राओ ने सई नदी के बेल्हा घाट की साफ सफाई किया तथा स्वच्छता शपथ लिया.इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ अनीस, डॉ विन्ध्याचल सिंह, डॉ एससी शुक्ला,लेफ्टिनेंट सुनील कुमार एसोसिएट एससीसी ऑफिसर राजकीय पॉलिटेक्निक, अवधेश कुमार विश्वकर्मा,डीपीओ नरेन्द्र कुमार वर्मा, पन्नालाल, अजीत कुमार ,सूरज ,डॉ सुरेश शुक्ल, प्रभात कुमार,डा प्रभा ,आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे।







