JHANSI NEWS: यात्रियों को सही टिकट के साथ यात्रा करने और नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं । इसी क्रम मे मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चिरगांव स्टेशन पर चलाया गया। इस दौरान, ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल और 64608 कानपुर-झाँसी मेमू में औचक जाँच की गई। इस अभियान में कुल 70 यात्री बिना उचित टिकट के यात्रा करते पाए गए, जिनसे रेलवे ने.31,925/- की राशि वसूल की। इस अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक चेतराम, लालजी और बी एस राठौर द्वारा सक्रिय भूमिका निभायी गयी, जिन्हें रेलवे सुरक्षा बल का भी सहयोग प्राप्त हुआ। रेल प्रशासन सभी यात्रियों से एक बार फिर अपील करता है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें। भविष्य में भी ऐसे सख्त अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







