Home उत्तर प्रदेश अभियोजन कार्यों, एनकार्ड, कानून व्यवस्था एवं प्रवर्तन कार्यों की हुई समीक्षा

अभियोजन कार्यों, एनकार्ड, कानून व्यवस्था एवं प्रवर्तन कार्यों की हुई समीक्षा

एडीएम ने अभियोजन व कानून व्यवस्था संबंधी बैठक कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए

BHADOHI NEWS: जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों, एनकार्ड, कानून व्यवस्था एवं प्रवर्तन की समीक्षा  कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सहित समस्त सहायक अभियोजन अधिकारी व अपर शासकीय अधिवक्ता, अभियोजक को संबंधित मामलों के निष्पादन में तीव्र प्रगति लाने के निर्देश दिए। निर्देशित किया कि अगली बैठक में एसएचओ, सीओ की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी, ताकि प्रकरणों को सही ढंग से निस्तारण कराया जा सके। एडीएम ने कहा की पीड़ितों को न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है, साथ ही एक्साइज एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी, एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, बलात्कार, शस्त्र अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण एवं गंभीर मामलों को चिह्नित करते हुए उसके निष्पादन के लिए ससमय कार्यवाही करें। हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए कि हम न्याय समय से दिला सके। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए सभी संबंधित पक्षों में समन्वय का होना आवश्यक है। इसलिए जरूरी है कि सभी पक्ष आवश्यक कागजात या प्रतिवेदन की प्राप्ति के लिए ससमय संपर्क करें। डीएम ने डाटा को समय से फीड करने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी ने एनकॉड सहित आबकारी ,खनन, परिवहन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रवर्तन विभागों की समीक्षा बैठक में प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। एसपी ने एपीओ व शासकीय अधिवक्ताओं को पुलिस विवेचना में जो कमी या समस्या दर्शित हो उसे व्हाट्सएप पर डिटेल लिखकर देने का निर्देश दिया। एएसपी ने जिला आबकारी अधिकारी को अपनी इंटेलिजेंट और डेवलप करते हुए पुलिस के साथ जॉइंट निरीक्षण कर अवैध व मिलावटी शराब तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने सीएमओ ,ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिस की एक टीम बनाकर जॉइंट इंस्पेक्शन करने का निर्देश दिया।  उन्होंने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि व्यक्ति को लगे चोटों की फोटो, वीडियो इत्यादि बना ले, जिससे चोट की गंभीरता व ग्रेविटी का स्पष्ट पता चल सके साथ ही उसको केस डायरी में भी अंकित करें। अपर पुलिस अधीक्षक ने एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि भूमि निर्माण विवाद में व्यक्ति को समझने व रोकने के बाद भी यदि निर्माण करता है तो धारा 151 में जेल में बंद करें। अभियोजन कार्यों व कानून व्यवस्था एवं प्रवर्तन की समीक्षा बैठक में अवैध असलहा, आबकारी अधिनियम, संवेदनशील धाराएं, गैगेस्टर, मादक पदार्थाे की तस्करी आदि बिन्दुओं पर विशेष बल दिया गया। साथ ही आबकारी, वाणिज्य कर, बाट माप विभागों द्वारा किए प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की गई।