Home उत्तर प्रदेश एंटीरोमियो टीम को भ्रमण के दौरान मिली एक बच्ची

एंटीरोमियो टीम को भ्रमण के दौरान मिली एक बच्ची

पूछताछ व स्थानीय लोगों से जानकारी करते हुए पुलिस ने बच्ची को किया परिजनो के सुपुर्द

BHADOHI NEWS: थाना की एंटीरोमियो टीम को बुधवार को तिराहे के पास एक बच्ची मिली। जिसको थाने में लाया गया। पूछताछ व स्थानीय लोगों से जानकारी करते हुए परिजनों का पता लगाकर पुलिस ने बच्ची को सुपुर्द कर दिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान फेज-5 चलाया जा रहा है। जिसके तहत एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन व एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, मंदिर, बाजारों, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ इलाकों व कोचिंग संस्थाओं तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी जागरूकता कार्यक्रम के दौरान थाना ज्ञानपुर एंटीरोमियो टीम द्वारा भ्रमण के दौरान ज्ञानपुर तिराहे के पास एक बच्ची मिली। जिसको ज्ञानपुर थाना परिसर लाया गया। पूछताछ व स्थानीय लोगों से जानकारी करते हुए परिजनों का पता लगाकर बच्ची को सुपुर्द किया गया। महिला एंटी रोमियो टीम द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य का परिजनों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई। पुलिस द्वारा किया गया यह कार्य मिशन शक्ति के तहत महिलाओं में सुरक्षा व विश्वास को बढ़ाता है। एंटीरोमियो टीम में महिला कांस्टेबल नेहा गौड़ व महिला कांस्टेबल पूनम यादव आदि शामिल रहीं।