Home उत्तर प्रदेश मुक्खा फाल पर सुरक्षा हेतु की गई पुलिस की तैनाती

मुक्खा फाल पर सुरक्षा हेतु की गई पुलिस की तैनाती

SONBHADRA NEWS: कोतवाली घोरावल क्षेत्र में स्थित मुक्खा फाल में एक व्यक्ति  गांव से लौटते समय मुक्खाफॉल में तेज बहाव की चपेट में आ जाने पर बह गया था। और उसी दिन रात्रि 4 सैलानी  पिकनिक बनाने के उद्देश्य से मुक्खाफॉल के बीच एक टीले पर बैठकर खाना पीना खाए और वापस लौटते समय दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। इन तीनों व्यक्तियों की शव घोरावल पुलिस व स्थानीय गोताखोर की मदद से खोजकर निकाला गया।उक्त घटना की दृष्टिगत सतर्कता बरतते हुए मुक्खाफॉल पर पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है। और पत्थरों और दीवालों पर चेतवानी भी लिखवा दिया गया है कि बरसात के मौसम में मुक्खाफॉल पिकनिक मनाने जाना जान-लेवा हो सकता है। इसलिए ना जाए। रिट्ठी बन्धा पर भी संपर्क कर हिदायत की गई है कि फाटक से पानी खोलते समय सायरन बजाएं और ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी से संपर्क कर सुचित कर दें ताकि इस तरह की दुर्घटना से बचाया जा सके। इस आशय की जानकारी शिव प्रताप वर्मा प्रभारी निरीक्षक घोरावल ने दिया।