Home उत्तर प्रदेश जीएसटी 2.0 रू मोदी सरकार का दिवाली तोहफा, अब सिर्फ दो टैक्स...

जीएसटी 2.0 रू मोदी सरकार का दिवाली तोहफा, अब सिर्फ दो टैक्स स्लैब

JAUNPUR NEWS: सिद्धार्थ उपवन  शनिवार  को आयोजित भाजपा की प्रेस वार्ता में केंद्रीय खेल एवं युवा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने जीएसटी 2.0 की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से पूरे देश में अब केवल दो ही टैक्स स्लैब रहेंगे दृ 5ः और 18ः। इसे उन्होंने “बचत उत्सव” बताते हुए दावा किया कि आम जनता को 15-20ः तक राहत मिलेगी और घर का बजट हल्का होगा।यादव ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान से जुड़ी वस्तुएं अब सस्ती होंगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ ष्गुड एंड सिंपल टैक्सष् नहीं, बल्कि अब ग्रेट सेविंग्स टैक्स है।व्यापारियों के लिए सरकार जीएसटी सम्मेलन आयोजित करेगी ताकि उन्हें सुधारों का लाभ समझाया जा सके। मंत्री ने कहा कि 9 करोड़ व्यापारी पीएम मोदी का धन्यवाद कर रहे हैं। उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” का आह्वान करते हुए स्वदेशी को बढ़ावा देने पर जोर दिया।