Home उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक, डीएम ने दिए सख्त...

कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

JAUNPUR NEWS: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागीय बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रचलित राशनकार्डों में आधार सीडिंग, नए लाभार्थियों की पात्रता सूची, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जुलाई से सितम्बर 2022 तक खाद्यान्न वितरण की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने विभागीय निरीक्षण, निलंबित दुकानों की स्थिति, आईजीआरएस व जनसूचना निस्तारण, सिंगल स्टेज डिलीवरी और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन व आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
आईसीडीएस खाद्यान्न वितरण पर विशेष समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वितरण शासनादेश के अनुसार ही हो। लंबित आईसीडीएस व एमडीएम खाद्यान्न परिवहन लागत व प्रोत्साहन राशि शीघ्र निर्गत करने के आदेश दिए गए। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।सभी ठेकेदारों को प्रत्येक विकासखंड में दो छोटे वाहन उपलब्ध कराने को कहा गया। बाहर निवास करने वाले कार्डधारकों की गहन समीक्षा और सभी का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने पर बल दिया गया।बैठक में एडीएम, सीएमओ, बीएसए, जिला पूर्ति अधिकारी, खाद्य विपणन अधिकारी, गैस कंपनियों के अधिकारी, उचित दर विक्रेता संघ पदाधिकारी व ठेकेदार मौजूद रहे।