Home उत्तर प्रदेश नदियों की स्वच्छता हेतु बालघर इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नदियों की स्वच्छता हेतु बालघर इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

JALAUN NEWS: राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के तहत वन विभाग द्वारा बालघर इंटर कॉलेज, राजेन्द्र नगर उरई में गंगा नदी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गंगा क्विज, स्वच्छता शपथ और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को नदियों के प्रदूषण के कारण और उनके संरक्षण के उपाय बताए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पटेल, शिक्षकगण, वन दरोगा कु. हिमांशी, वन रक्षक शिवम रेजा व जिला परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे। सफल आयोजन के उपरांत छात्राओं ने नदियों की स्वच्छता और संरक्षण के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने का संकल्प लिया।