- बालिका क्रिकेट को दिया जाएगा बढावा : पंकज जायसवाल
- प्रयागराज ने फतेहपुर को 10 विकेट से हराया
- 69वीं माध्यमिक विद्यालय मंडलीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न
प्रयागराज। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर 69वीं माध्यमिक विद्यालय मंडलीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन आज हुआ। यह मैच आर्य कन्या इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित किया गया था। मैच प्रयागराज बनाम फतेहपुर के बीच खेला गया जिसमें प्रयागराज में टॉस जीतने के उपरांत फील्डिंग करने का फैसला किया।
फतेहपुर ने 10 ओवर में मात्र 35 रन ही बना सकी जिसे प्रयागराज ने 10 विकेट से जीत हासिल की जिसमें अनन्या ने 20 रन, जिया ने 15 रन के बहुमूल्य योगदान से मैच 10 विकेट से जीता। मैच 7 ओवर में समाप्त हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ संयुक्त शिक्षा निदेशक चतुर्थमंडल प्रयागराज (जेडी) आरएन विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने मंडल के सभी जिलों को खेल को आगे बढ़ाने तथा सभी खेलों में प्रतिभाग करने को कहा। विशिष्ट अतिथि आर्य कन्या कॉलेज के प्रबंधक पंकज जायसवाल थे। उन्होंने बालिका क्रिकेट के विकास को बढ़ाने की बात कही। प्रधानाचार्या श्रीमती नीना प्रजापति धन्यवाद ज्ञापित किया। उप प्रधानाचार्य श्रीमती आशा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का
समापन किया। इस मौके डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद त्यागी, पवन सिंह, शैलेंद्र कुमार साहू, कल्पना गौतम, रेहा इदरीस, मनीक्षा श्रीवास्तव ,शिखा सहित अन्य लोग थे। कुसुम लता ने कार्यक्रम का संचालन किया।







