Home उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा की हुई समीक्षा...

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा की हुई समीक्षा बैठक 

KUSHINAGAR NEWS: मंगलवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अध्यक्षता में अभियान के जिला टोली की बैठक हुई जिसमें सेवा पखवाड़ा में सम्पन्न कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा किया गया।जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू सेवा पखवाड़ा केवल उनके व्यक्तिगत जीवन का उत्सव नहीं है, बल्कि भारत की उस यात्रा का भी प्रतीक है जिसे उन्होंने अपने नेतृत्व, दृष्टि और दृढ़ संकल्प से नई दिशा दी है। सेवा पखवाड़ा हमें यह याद दिलाता है कि राजनीति का असली धर्म जनसेवा है।हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि यह सेवा केवल पखवाड़े तक सीमित न रहे, बल्कि हमारे जीवन का स्थायी हिस्सा बने। यदि हर कार्यकर्ता समाज की एक छोटी–सी समस्या हल करने का बीड़ा उठाए, तो हमारे गांव, कस्बे और शहर बहुत जल्द सकारात्मक बदलाव देखेंगे। जिला महामंत्री व सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक सुदर्शन पाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे उत्साह से सेवा पखवाड़ा में अपना योगदान दे रहे हैं। सेवा पखवाड़ा के के प्रथम चरण में जिला स्तरीय स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य शिविर, बूथ स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम, जिला स्तरीय प्रदर्शनी,प्रबुद्ध संवाद एवं पुस्तक वितरण और मण्डल स्तर पर स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न हो चुकी। दूसरे चरण में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जिला स्तरीय संगोष्ठी,बूध स्तर पर बैठक पुष्पांजलि और एक पेड़ मां के नाम लगाए जाएंगे।26 सितंबर को जिला स्तर पर दिव्यांग जन विशिष्ट व्यक्ति सम्मान समारोह,27 सितंबर को जिला स्तरीय स्वदेशी मेला लगाई जाएगी और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता तथा नमो वन कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया जाएगा।इस अवसर पर जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल,रामगोपाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य,युवा मोर्चा जिला संयोजक शैलेन्द्र तिवारी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ल,दिव्यांग प्रकोष्ठ जिला संयोजक नागेन्द्र पाण्डेय,सह संयोजक धन्नजय मणि त्रिपाठी,राधेश्याम गुप्ता, हरि गोविंद रौनियार आदि उपस्थित थे।