इण्टर कॉलेज जौरा बाजार में विज्ञान व चित्रकला प्रदर्शनी का हुआ आयोज
KUSHINAGAR NEWS: फाजिलनगर के इण्टरमीडिएट कॉलेज जौरा बाजार में विज्ञान एवं चित्रकला प्रदर्शनी के आयोजन में छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट्स व कलाकृतियों का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यअतिथि अशोक विद्यापीठ इण्टरमीडिएट कॉलेज नकटहां मिश्र के प्रधानाचार्य गिरीजेश त्रिपाठी ने कहा कि आज के दौर में तकनीकी ज्ञान अत्यंत आवश्यक है लेकिन यह ज्ञान तभी सार्थक है। जब वह संस्कारों से परिपूर्ण हो। बिना संस्कार के शिक्षा अधूरी है। प्रत्येक छात्र को चाहिए कि वह विज्ञान व तकनीक की ओर अग्रसर होने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी आत्मसात करे। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्यगण अशोक कुमार गौड़, दिलीप सिंह, नरसिंह सिंह तथा सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार प्रजापति ने संबोधित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामू चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में नवाचार, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करते हैं। उपप्रधानाचार्य विजय उपाध्याय ने आभार प्रकट किया। अध्यक्षता बुद्ध इका कुशीनगर के प्रवक्ता राजेश राय तथा संचालन शिक्षक शिवेंद्र पांडेय ने किया। शिक्षक अंशुमान चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की।
चित्रकला प्रदर्शनी में कक्षा आठवीं की अंकिता प्रजापति प्रथम, कक्षा सातवीं की सिद्धि द्विवेदी द्वितीय, कक्षा आठवीं अनामिका भारती को तृतीय स्थान, विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा बारहवीं के सुनिता विलियम्स ग्रुप प्रथम, द्वितीय स्थान कक्षा दसवीं के भगत सिंह कल्पना चावला ग्रुप तृतीय, कक्षा दसवीं की भगत सिंह महात्मा गांधी ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार स्टीफन हॉकिंग ग्रुप एवं आनंदीबेन पटेल ग्रुप को प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधान लिपिक सुबोध पांडेय, हरिकेश सिंह, अखिलेश मिश्र, इरशाद अंसारी, सुनील तिवारी, जाहिद अंसारी, विपिन बिहारी, राजेश कुशवाहा, राजेश उपाध्याय, राजेश तिवारी, शिवप्रकाश, उमेश प्रसाद, सुरेश उपाध्याय, कृपाशंकर चौबे, साहबजादा, सुमन द्विवेदी, अनुराधा सिंह, सिम्पल उपाध्याय, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, पौहारी सिंह, काशी सिंह, प्रभात, कृष्णा, विकास, उपेंद्र सिंह, मोतीचंद आदि उपस्थित रहे।





