Home उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अपराधी की अपराध से अर्जित लगभग 10 लाख रूपए की सम्पत्ति...

गैंगस्टर अपराधी की अपराध से अर्जित लगभग 10 लाख रूपए की सम्पत्ति की गई कुर्क

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) जनपद बलरामपुर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गैंगस्टर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महराजगंज तराई क्षेत्र अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट महोदय बलरामपुर के वाद संख्या 722/2025 व बलरामपुर पुलिस की आख्या पर विचारोपरान्त दिनाँक-01.09.2025 को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत मुकदमा अपराध संख्या 112/24 धारा 3(1) उ0प्र0  गैंगस्टर  एक्ट से संबंधित अपराधी बंगाली पुत्र सोनपाल नि0 बंजाराटोला थाना महाराजगंज तराई जनपद बलरामपुर की थाना मह0तराई क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति जिसकी कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपए है को दिनांक 22.09.2025 को कुर्क/जब्त किया गया जिनका विवरण निम्नवत है- गाटा संख्या- 951 रकबा 1307.63  वर्ग फिट जिसमें एक फूस का छप्पर रखा हुआ है।उपर्युक्त जब्त/कुर्क सम्पत्ति की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रूपया है।