Home आस्था माँ शाकुम्बरी देवी सेवा शिविर का हुआ उदघाटन

माँ शाकुम्बरी देवी सेवा शिविर का हुआ उदघाटन

SAHARANPUR NEWS: पठेड मे माँ शारदीय नवरात्रो मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता के भक्तो की सेवा के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा शिविर का उदघाटन उत्तरप्रदेश राज्य सरकार मे मंत्री जसवंत सैनी के प्रतिनिधि कृष्ण पाल सैनी और गौ रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष हरीश पंवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पंडित सुभाष शर्मा ने शिविर मे विधिवत पूजा अर्चना कर बताया कि नवरात्र मे माता के नौ दिव्य स्वरुप की आराधना की जाती है।उन्होंने कहा कि जो नवरात्रो के नौ दिनों मे सच्चे भाव से माता की आराधना करता है माँ भगवती उसके सभी कष्टों का निवारण करती है। इस अवसर पर शिविर प्रबंधक संजू कश्यप, सोनू त्यागी, गौरव त्यागी शुभम कश्यप, देवेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।