Home उत्तर प्रदेश भारत पेट्रोलियम की ओर से आब्दी फिलिंग स्टेशन पर लगा किसान मेला

भारत पेट्रोलियम की ओर से आब्दी फिलिंग स्टेशन पर लगा किसान मेला

FATEHPUR NEWS: किसानों की जागरूकता और उन्नति के उद्देश्य से भारत पेट्रोलियम की ओर से आब्दी फिलिंग स्टेशन पर किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। बताते चलें कि खागा तहसील क्षेत्रांतर्गत ऐरायां मोड़ पर स्थित आब्दी फिलिंग स्टेशन पर भारत पेट्रोलियम के सेल्स असिस्टेंट दिनेश कुमार एवं मिथलेश कुमार ने बताया कि किसान मेले का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उच्च गुणवत्ता वाले ईंधन और ऊर्जा बचत के उपायों की जानकारी देना है, ताकि वे अपने खेतों में उत्पादन बढ़ा सकें और लागत घटा सकें। वहीं आब्दी फिलिंग स्टेशन के मालिक मुश्ताक आब्दी एवं इश्तियाक आब्दी तथा केयरटेकर शहंशाह आब्दी ने कहा कि यह मेला किसानों के लिए जानकारी और अनुभव साझा करने का मंच है। यहां उन्हें उर्वरक, कीटनाशक, बीज चयन, सिंचाई तकनीक और ऊर्जा के बेहतर उपयोग से संबंधित जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित कई किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और नई तकनीक अपनाने में रुचि दिखाई। आयोजकों ने भरोसा जताया कि ऐसे मेले आगे भी जारी रहेंगे, जिससे किसान और अधिक सशक्त व आत्मनिर्भर बन सकें। इस मौके पर ताज आब्दी, सैय्यद तकी आब्दी उर्फ अर्शु आब्दी, मुहाफ़िज़ आब्दी, शायर एवं कवि शिवशरण बंधु, शीबू खान, इसरार अहमद मुमताज, अम्बरीष सिंह, पारुल सिंह, शारिब क़मर अज़मी, धीर सिंह यादव, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार विश्वकर्मा, संदीप निर्मल, पंकज सक्सेना, महमूद अंसारी, पूर्व प्रधान इस्लाम उल्लाह, राजू भाई, जफर राईन, डॉक्टर लल्लन, सहित दर्जनों की तादाद में लोग उपस्थित रहे हैं।