Home उत्तर प्रदेश हार-जीत को हमें समान भाव से स्वीकारना चाहिएःजाहिद बेग

हार-जीत को हमें समान भाव से स्वीकारना चाहिएःजाहिद बेग

तीन दिवसीय स्टेट लेवल फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन जिला स्टेडियम में शुरू

BHADOHI NEWS: जिला स्टेडियम मुसीलाटपुर में फुटबॉल के स्टेट लेवल के तीन दिवसीय चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन वरिष्ठ कालीन निर्यातक शाह आलम अंसारी के द्वारा किया गया। जबकि प्रथम दिन के विजेता टीम को सपा विधायक जाहिद बेग ने पुरस्कृत किया। इस राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही है। उद्घाटन मैच भदोही व मिर्जापुर की गल्र्स टीम के बीच खेला गया। जिला उपक्रीडा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार व जिला फुटबॉल एसोसिएशन की सचिव बिंदू सिंह के साथ विधायक जाहिद बेग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पुरस्कार वितरित करते हुए विधायक ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें जीवन में हार और जीत को समान भाव से स्वीकारने और खेल भावना से जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। किसी गांव, कस्बे या शहर की पहचान वहां के खेल, खिलाड़ी और मैदान से होती है। किसी खेल में कौन जीता और कौन हारा यह महत्वपूर्ण नहीं होता है बल्कि खिलाड़ी खेल के मैदान में उतारा है यह महत्वपूर्ण होता है। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता अलीशेर खां ने कहा कि खेल हमें नियमों से चलना एवं मर्यादा का पालन करना सीखाते है। जीवन में भी खेल भावना अहमियत रखती है। नियम कानून की मर्यादा में रहते हुए कैसे धैर्य के साथ अपने विरोधी को परास्त किया जाता है। यहीं एक खिलाड़ी की पहचान होती है। इस मौके पर एमआरसी क्रिकेट क्लब के सचिव बिपिन कुमार राय, तालिब अंसारी, इस्माइल खां व मणिकांत गिरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। अंत में प्रतियोगिता के आयोजक अनीस अंसारी ने सभी के प्रति आभार जताया।