Home उत्तर प्रदेश जौनपुर में मिशन शक्ति 5.0 का भव्य आगाज

जौनपुर में मिशन शक्ति 5.0 का भव्य आगाज

बाइक रैली से गूंजा नारा दृ “महिला शक्ति हैं, कमजोरी नहीं”

JAUNPUR NEWS: जौनपुर पुलिस लाइन रविवार को एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनी, जब मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला आरक्षियों की भव्य बाइक रैली धूमधाम से निकाली गई। “नारी शक्ति  राष्ट्र की शक्ति” और “महिला शक्ति हैं, कमजोरी नहीं” के नारों से गूंजते इस आयोजन ने समाज में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया। रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। आत्मविश्वास से लबरेज महिला आरक्षियों ने बाइक पर सवार होकर यह साबित किया कि महिलाएँ किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती रैली का लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। भीड़ में मौजूद युवाओं और महिलाओं ने इस अनोखी पहल की सराहना की और महिला आरक्षियों के साहस को सलाम किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने कहा: महिलाओं को सशक्त बनाना केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन है। मिशन शक्ति का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।” वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहाः “महिलाएं हमारी शक्ति हैं। जौनपुर की महिला आरक्षियाँ पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन रही हैं और यह रैली महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।”बाइक रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा, स्वाभिमान और समान अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। साथ ही, पुलिस विभाग ने बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया।