FATEHPUR NEWS: जनपद में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। थरियांव थाना क्षेत्र में एक भाई-बहन अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए। वहीं हुसैनगंज में एक युवक ट्रैक्टर दुर्घटना में घायल हो गया। थरियांव थाना क्षेत्र के जयचन्द्रपुर गांव निवासी ललित (30) अपनी चचेरी बहन कांति (18) के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। सौंरा फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। दूसरी घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है। बसोहनी गांव के कुलदीप (25) रविवार सुबह 10 बजे गांव में हो रहे दंगल में पानी पिलाने के लिए साहबगंज जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में गिर गया। इस हादसे में कुलदीप घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने अभी ऐसी कोई सूचना उन्हें नहीं दी है अगर कोई तहरीर मिलती है तो तहरीर के आधार पर जांच करते हुए आगे की कार्रवाई किया जाएगा।







