Home आस्था धनुष यज्ञ व लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का मंचन

धनुष यज्ञ व लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का मंचन

SAHARANPUR NEWS: सुल्तानपुर नगर के पीठ मैदान में एकता मंच पर आयोजित वार्षिक श्री राम लीला में जनकपुरी नगरी में राजा जनक के दरबार मे धनुष यज्ञ में भगवान श्री राम द्वारा शिव धनुष को तोड़कर श्रीराम विवाह संपन्न हुआ वही शिव धनुष टूटने पर महर्षि परशुराम जी क्रोधित होकर सभा मे पहुँचते है और लक्षण के संवाद करते है जिसे देखकर सभी धर्मप्रेमी आनन्दित होते है। श्री रामलीला का उदघाटन लोकेश सैनी द्वारा किया गया और गणेश जी की आरती विपिन ज्वैलर्स, माँ जगदम्बा जी अंकित सैनी, बिजेंद्र  व श्रीराम चन्द्र जी की आरती कुकू गोयल, प्रभात फ़ोटो स्टूडियो चिलकाना व डॉ दीपक सैनी ने किया। श्रीराम के रोल में रोहित सैनी, लक्ष्मण के रोल में रोहित, सीता के रोल रायसिंह, राजा जनक के रोल में सुधीर सैनी, हुड़दंग महाराज के रोल आशु प्रजापत, रावण के रोल में आदेश सैनी, स्वामी विश्वामित्र के रोल में विकास, बाणा शुर के रोल में अजय सैनी पप्पन व परशुराम के रोल में रोहित सैनी ने अपनी भूमिका निभाई । मंच संचालन आकाश काशी ने किया । श्रीराम लीला कमेटी में मंदीप, अमित, संजय, सचिन, अंकित, जयपाल सैनी, कनहैया, गणेश, संदीप, दीपक, रोहित आदि मौजूद रहे ।