Home उत्तर प्रदेश CMP डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका मिला

CMP डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका मिला

87
0

सीएमपी डिग्री कॉलेज हिंदी विभाग प्रयागराज द्वारा श्हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज
कवि सम्मेलन और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन के इस कार्यक्रम में सीएमपी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका मिला, जिसमें लगभग तीन दर्जन से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपनी कविता प्रस्तुत की ।
कुछ विद्यार्थियों की रचनात्मकता में स्त्री जीवन के प्रसंग देखने को मिल रहा था तो कई विद्यार्थियों ने सामाजिक विडंबनाओं को अपने काव्य में प्रस्तुत किया। छात्रों की रचनात्मकता प्रेम, विरह और इलाहाबाद जैसे विषयों पर मुख्यतः केंद्रित थी।
सस्वर गायन वाली कविताओं पर श्रोताओं से खूब वाहवाही मिली ।
कवि सम्मेलन के इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारती कोरी ने किया जबकि निर्णायक के रूप में डॉ. रमाशंकर सिंह एवं डॉ.राजेंद्र यादव मौजूद थे।
इस अवसर पर प्रो वाई पी सिंह हिंदी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय का वक्तव्य भी आयोजित किया गया । अपने वक्तव्य में प्रो सिंह ने हिंदी भाषा के उज्ज्वल भविष्य की बात कही और बताया कि तकनीक के इस युग में हिंदी निरंतर प्रगति कर रही है। हिंदी भाषा की बोलियों और उनके उपलब्ध साहित्य को विकसित और उसे व्यापक रूप में प्रयोग किए जाने की बात भी आपने अपने वक्तव्य में कही।हिन्दी विवाद का नहीं, वाद का विषय हैश् पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक का निर्देशन डॉ. पूजा गौड़ ने किया । इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से हिंदी भाषा को लेकर विविध पूर्वाग्रहों पर व्यंग्यात्मक तरीके से बात की गई। इस कार्यक्रम में प्रो सरोज सिंह प्रो आभा त्रिपाठी प्रो दीनानाथ के अलावा डॉ रंजीत सिंह, डॉ.प्रेमशंकर के अलावा विभाग के अलावा छात्र मौजूद थे।