Home उत्तर प्रदेश खुद सशक्त बनो, नारी जाति को सशक्त बनाओं : अर्जुन राम मेघवाल

खुद सशक्त बनो, नारी जाति को सशक्त बनाओं : अर्जुन राम मेघवाल

78
0
  • छात्राएं तकनीकि ज्ञान के साथ भारतीय परम्परा,संस्कृति की संवाहक : पंकज जायसवाल
  • आर्य कन्या डिग्री कालेज के स्वर्ण जयंती समारोह सार्थक का समापन

प्रयागराज। आर्य कन्या डिग्री कालेज में चल रहे सात दिवसीय ‘सार्थक’ स्वर्ण जयंती समारोह का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गूंज रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। मुख्य अतिथि केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी यह बिल गुजरात प्रान्त के स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के महिला सशक्तिकरण को आधारभूत प्रेरणा मानकर लागू किया है। उन्होनें बताया कि अंग्रेजों के समय के बने संसद भवन की जगह प्रधानमंत्री ने भारतीय लोगो के द्वारा भारतीय सांसदो के लिए नया संसद भवन बनाया।
केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप खुद सशक्त बनो तथा पूरे समाज की नारी जाति को सशक्त बनाओ। कानून मंत्री ने जगजीत सिंह की गज़ल ‘जग ने छिना मुझसे, मुझे जो भी लगा प्यारा, सब जीता किए मुझसे, मै हरदम ही हारा। तुम हार के दिल अपना मेरी जीत अमर कर दो, तुम हार के दिल अपना मेरी जीत अमर कर दो’ को भी सुनाया।
महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने मुख्य अतिथि केन्द्रीय कानून मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय शिक्षा, कानून, कला, वाणिज्य के क्षेत्र में नित्य प्रगति पथ पर अग्रसर है। यहां की छात्राएं तकनीकि ज्ञान के साथ भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की भी संवाहक है। पिछले पांच दशकों में यह संस्थान आर्य समाज एवं दयानन्द जी के मूलभूत सिद्धान्त का ध्वजवाहक बना है।
केन्द्रीय कानून मंत्री ने महाविद्यालय की पत्रिका आर्य गरिमा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के न्यूज लेटर का विमोचन और डॉ रंजना त्रिपाठी द्वारा लिखित पुस्तक ‘पाश्चात्य स्वरलिपि व भारतीय संगीतात्मकता’ का भी विमोचन किया ।
कार्यक्रम का संचालन चीफ प्राक्टर डॉ रंजना त्रिपाठी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या प्रो अर्चना पाठक ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा स्वामी दयानन्द सरस्वती के जीवन पर आधारित किए गए नाटक मंचन की प्रस्तुति रही। कार्यक्रम में एमएलसी
सुरेन्द्र चौधरी, सेवानिवृत्त आईपीएस केपी. सिंह, आरएस वर्मा, रवीन्द्र नाथ जायसवाल, पीएन. मिश्र, अरुणेश जायसवाल, आलोक अरोड़ा, सलाहकार डॉ ममता गुप्ता, प्रो अंजू श्रीवास्तव, प्रो नीलांजना जैन, डॉ निशा खन्ना, डॉ मुदिता तिवारी, डॉ अमित पाण्डेय, डॉ अमित मिश्र, डॉ सव्य सांची त्रिपाठी, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ राधा रानी सिंह, डॉ चित्रा चौरसिया, डॉ दीपशिखा पाण्डेय, डॉ स्मिता, डॉ नाज़नीन फारूकी, डॉ शशि कुमारी, डॉ सोनमती पटेल, डॉ सुधा कुमारी, डॉ भारती देवी, डॉ किरन मिश्रा, डॉ रागिनी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्रायें मौजूद रहीं।