Home उत्तर प्रदेश समाजसेवी मनप्रीत कौर को सनातन सेवा सम्मान सभी प्रदेशों से एक...

समाजसेवी मनप्रीत कौर को सनातन सेवा सम्मान सभी प्रदेशों से एक – एक तीर्थ पुरोहित, समाजसेवी किए गये सम्मानित समाज सेवा है जिंदगी का लक्ष्य : मनप्रीत कौर

95
0

हरियाणा / प्रयागराज । नेकी की राह और एकल विद्यालय की ओर से सनातन धर्म जागरण के क्षेत्र में अतिविशिष्ट सेवा सम्मान समारोह का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया गया, जिसमे सनातन धर्म जागरण में विशेष कार्य करने वाले देश के सभी प्रदेशो के  तीर्थों से एक – एक तीर्थपुरोहित सहित सभी अखाड़ों, समाज के प्रणेताओं को सम्मानित किया गया।

इस दौरान मां सीता रसोई की ओर से चल रही अनवरत सेवा, वृन्दावन में अनवरत भण्डारा चलाने और विश्व प्रसिद्ध तीर्थराज प्रयागराज के महाकुंभ में दो माह दिन, रात विशाल भण्डारा चलाने के लिए मां सीता रसोई की डायरेक्टर वरिष्ठ समाजसेवी  मनप्रीत कौर को सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदगुरु तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य जी महराज के उत्तराधिकारी युवराज रामचंद्र दास जी महाराज, महाभारत में द्रोणाचार्य का अभिनय करने वाले सुरेंद्र पाल, अर्जुन का अभिनय निभाने वाले फिरोज खान, हरियाणा प्रदेश के बीजेपी के अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सहित अन्य प्रमुख लोगों ने वरिष्ठ समाजसेवी मनप्रीत कौर को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने समाजसेवी मनप्रीत कौर को समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने की बधाई देते हुए आगे बढने के लिए प्रेरित किया।समाज सेवी मनप्रीत कौर ने कहा कि वह आजीवन समाजसेवा करती रहेगी जिससे कि लोगों को परेशानी ना होने पाए। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में माघ मेला प्रयागराज, त्र्यंबकेश्वर (नासिक), हरिद्वार और सिंहस्थ उज्जैन महाकुंभ में विशाल भण्डारा चलाए जाने की तैयारियां चल रही है।

उन्होने बताया कि जीवन में समाजसेवा करना अब अंतिम लक्ष्य है क्योंकि कि समाजसेवा करने से सुकून, मन को शांति और आगे बढने की प्रेरणा मिलती है।