दूसरे दिन विद्यालय के छात्राओं एवं नागरिकों ने किया चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन
FATEHPUR NEWS: सेवा पर्व के अवसर पर सूचना विभाग फतेहपुर द्वारा पं0 अटल बिहारी बाजपेयी पार्क के प्रांगण में 15 दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन दूसरे दिन किया गया है।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व, न्यू इंडिया @2047 की परिकल्पना तथा उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। छात्र/छात्राओं, आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहा। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार योजनाओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी योजनाओं का आकर्षक और रोचक पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शन किया जा रहा है। लोग विशेष रुचि लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त किया। इन योजनाओं से किस प्रकार वे सीधे लाभान्वित हो सकते हैं। प्रदर्शनी प्रतिदिन आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां नागरिक अपनी सुविधा अनुसार विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे।







