Home इटावा नारायण कॉलेज में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर हुआ सारगर्भित कार्यक्रम

नारायण कॉलेज में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर हुआ सारगर्भित कार्यक्रम

ETAWA NEWS: नारायण कॉलेज में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिषेक ज्ञानार्थी, संयोजक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, अध्यक्ष अनुरुद्ध गुप्ता, जिला संयोजक अभिषेक सिंह राठौर तथा सह जिला संयोजक मोहन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” भारत के चुनावी तंत्र को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और किफायती बनाने का महत्वपूर्ण कदम है।
गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में निरंतर चलने वाली चुनावी प्रक्रिया विकास की गति को बाधित करती है। एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश तेजी से प्रगति करेगा। उन्होंने बताया कि 1967 तक लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होते थे, जिसे कांग्रेस सरकार ने अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कर तोड़ा।
जिला संयोजक अनुरुद्ध गुप्ता ने कहा कि इस प्रक्रिया से मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोकतंत्र और मजबूत होगा। वहीं, अभिषेक ज्ञानार्थी ने कहा कि इससे हर क्षेत्र की आवाज राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगी और नए नेतृत्व को अवसर मिलेगा। अभिषेक सिंह राठौर ने 2019 और 2024 के चुनावी खर्च का उल्लेख करते हुए बताया कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” से खर्चों में भारी कमी आएगी और बचत से शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि बार-बार आदर्श आचार संहिता लागू होने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं, जबकि एक साथ चुनाव से नीति निर्माण और कल्याणकारी योजनाओं को बल मिलेगा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा प्रिंसिपल योगेश दुबे, फार्मेसी प्रिंसिपल अभिषेक तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।