PRATAPGARH NEWS: एसपी डॉ. अनिल कुमार का तबादला, बने आजमगढ़ के SSP; दीपक भूकर नए SP
प्रतापगढ़, 18 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े पैमाने पर हुए तबादलों के तहत प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अनिल कुमार (IPS 2016) का तबादला कर दिया गया है। उन्हें आजमगढ़ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 2016 बैच के ही IPS अधिकारी दीपक भूकर को प्रतापगढ़ का नया SP बनाया गया है। डॉ. अनिल कुमार ने जून 2024 में प्रतापगढ़ SP के रूप में कार्यभार संभाला था और अब वे आजमगढ़ में नई जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं, दीपक भूकर इससे पहले हापुड़ में SP के पद पर कार्यरत रहे हैं। शासन के इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग में इस तबादले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। दोनों अधिकारी जल्द ही अपने नए पदों का कार्यभार संभालेंगे।







