Home उत्तर प्रदेश ब्याज खोरों की धमकियों से टूटा परिवार, महिला का पति लापता, पीड़िता...

ब्याज खोरों की धमकियों से टूटा परिवार, महिला का पति लापता, पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार

MIRZAPUR NEWS: थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के कुशवाह नगर निवासिनी ने अपने पति के लापता होने के मामले में ब्याज खोरों पर मानसिक प्रताड़ना और गायब करने का आरोप लगाया है। सुरभि जायसवाल नामक महिला का कहना है कि उसके पति अमित जायसवाल ने ब्याज पर पैसे लिए थे और 11 सितंबर को घर से निकलने के बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला है। सुरभि ने बताया कि रोज की तरह अमित जायसवाल 11 सितंबर को सुबह 10 बजे घर से निकले थे, लेकिन आज तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। पत्नी सुरभि का आरोप है कि ब्याज खोरों ने उसके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उन्हें घर बेचने या आत्महत्या करने के लिए दबाव डाला। घर से जाने से पहले अमित द्वारा सारी बात आरोपियों के नाम सहित लिखकर घर से निकले थे। अमित की बाइक शास्त्री पुल चौकी के पास लावारिस हालत में मिली थी। सुरभि ने नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई,सुरभि जायसवाल ने उच्च अधिकारियों से आरोपियों पर कार्रवाई करने और अपने पति को वापस लाने की मांग की है।