PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को शासन की मंशा के अनुरूप एवं एजेंडे के क्रियान्वयन के उद्देश्यों से नगर क्षेत्र में शिक्षक संकुल की बैठक आदरणीय डाइट प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद के मार्गदर्शन में
सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारम्भ की गई। शिक्षिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना किया गया। सहायक अध्यापिका श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव द्वारा अभियान गीत प्रस्तुत किया गया खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर श्रीमती प्रतिभा सिंह ने डायट प्राचार्य को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। एआरपी मनोज कुमार पांडेय के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव ने डायट मेंटर श्रीमती निधि मिश्रा एवं श्रीमती प्रतिभा सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक का संचालन श्रीमती अनुरागिनी सिंह द्वारा किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नगर द्वारा डायटप्राचार्य का स्वागत करते हुए नगर के शिक्षकों को हर कार्य में अग्रणी रहने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षक यदि चाह ले तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है। सभी प्रेरणा से कार्य करें और नगर को हमेशा अग्रणी भूमिका में रखें। हर शिक्षक संकुल श्रीमती सीमा सिंह के द्वारा एजेंडे पर बैठक की शुरुआत की गई। प्रमुख बिंदुओं मेरे शिक्षण की ताकत एक सीख एक बदलाव शब्दावली विकास स्थानीयमान की अवधारणा पर प्रमुख रूप से प्रकाश डाला गया। शिक्षकों ने अपने विचार अनुभव व शिक्षण विधि साझा की डायट प्राचार्य द्वारा अपने आशीर्वचन में शिक्षक को भविष्य की नींव तैयार करने वाले शिल्पी की उपाधि देते हुए कहा यदि आप में इच्छाशक्ति होगी तो आपका विद्यालय आप का नगर जनपद और प्रदेश निश्चित ही चमकेगा और कार्यक्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा। सभी शिक्षकों को लर्निंग बाय डूइंग पर फोकस करना है और अपनी क्रिया विधि गतिविधि जो लोगों के लिए अनुकरणीय हो सभी के साथ साझा करना नितांत आवश्यक है। नामांकन के साथ ठहराव को बढ़ाते हुए विद्यालय में प्रतिदिन बच्चों के साथ कार्य करते हुए उन्हें आगे बढ़ाना है। विद्यालयों मे इंस्पायर्ड अवार्ड,राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा एवं ओलंपियाड की तैयारियां विधिवत की जाए बच्चों का दाखिला नवोदय और सरकारी संस्थानों में हो इस पर विशेष ध्यान दें। अनुभव साझा करने वाले शिक्षकों में सुश्री रागनी शुक्ला वसुबन्धु सिंह प्रवीना आर्या, मधुलिका यादव, मीनू, नीतु सब्बरवाल, शिवानी जायसवाल, सुरेश सोनकर अशोक के साथ अनुरागिनी सिंह ने भी अपनी बात व शिक्षण विधि साझा किया बैठक का समापन राष्ट्रीय गान के साथ सम्पन्न हुआ।







