PRATAPGARH NEWS: सुप्रीम कोर्ट द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में TET परीक्षा क्वालीफाई को अनिवार्य करने के आदेश पर शिक्षकों में नजर आ रहा है भारी आक्रोश. शिक्षक संघ के महामंत्री विनय सिंह के नेतृत्व में शहर के अम्बेडकर चौराहे पर एकत्रित हुए बड़ी संख्या में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी. नारेबाजी करते हुए शिक्षकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.इस दौरान राकेश सिंह “गुड्डू” सांडवा चंडिका ब्लॉक अध्यक्ष मानवेंद्र द्विवेदी, अनिल पांडे, मंत्री सत्यप्रकाश पांडे, रामकुमार सिंह जिला व्यायाम शिक्षिक, मंजू सिंह जिला व्यायाम शिक्षिका समेत बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद।







