JALAUN NEWS: जिला अस्पताल में एक अजीब मामला सामने आया महिला ने बताया कि तीन दिन से पर्चा बनवाने के लिए भटक रही है लेकिन मेरा मोबाइल न होने के कारण पर्चा नहीं बनाया जा रहा है और नहीं हो रहा है इलाज। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गधेला से महिला अस्पताल में इलाज करवाने के लिए चक्कर लगा रही है महिला ने बताया कि तीन दिन से अस्पताल के बराबर चक्कर लगा रही है महिला ने बताया किमेरे पास मोबाइल नहीं है जिससे मेरा पर्चा नहीं बना रहे है और जब डॉक्टर से बात की तो डॉक्टर ने बिना पर्चा के नहीं करते है इलाज जब महिला पर्चा बनाने वाले काउंटर पर बैठे हुए कर्मचारी से बात की तो कहते हैं कि पहले टोकन लेकर आओ फिर बनेगा पर्चा फिर मिलेगा इलाज अब अगर मोबाइल नहीं है तो क्या इलाज नहीं होगा आखिर में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं करते है कोई ठोस कार्यवाही ऐसे में कभी भी हो सकती है बड़ी घटना अब देखना है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी करते है कार्यवाही या ऐसे ही चलता रहेगा।







