नातिन आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर सिलबट्टे से सिर कुचला, कर रही थी ANM की पढ़ाई
JALAUN NEWS: कोंच तहसील के ग्राम भदेवरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है। गुरुवार/शुक्रवार की रात को कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में 72 वर्षीय वृद्धा परमादेवी की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस की जांच में मामला और भी चौंकाने वाला निकला। दरअसल, हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि मृतका की नातिन ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी।
पुलिस के मुताबिक परमादेवी अपनी 21 वर्षीय नातिन के साथ घर में रहती थीं। युवती वर्तमान में एएनएम (ANM) की पढ़ाई कर रही है। कुछ समय से उसका प्रेम संबंध एक युवक से चल रहा था, जो अपनी बहन की ससुराल में ग्राम भेदेवरा में आता-जाता रहता था। दोनों के बीच लंबे समय से नज़दीकियां थीं और अक्सर युवती अपने प्रेमी को घर बुला लेती थी। घटना वाले दिन गुरुवार को भी यही हुआ। देर रात जब दादी परमादेवी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, तो उन्होंने विरोध किया। इसी बात को लेकर युवती और उसके प्रेमी ने मिलकर सिलबट्टे से परमादेवी का सिर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कोंच क्षेत्राधिकारी द्वारा दी गई जानकारी।







