Home उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में MCTI डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ भव्य शुभारंभ

प्रतापगढ़ में MCTI डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ भव्य शुभारंभ

PRATAPGARH NEWS: शहर में MDPG कॉलेज के ठीक सामने ज्ञान और तकनीक के नए आयाम को बढ़ावा देते हुए MCTI डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ किया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन नगर के वरिष्ठ शिक्षाविदों एवं  जनप्रतिनिधियों के साथ ही पत्रकार साथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने डिजिटल युग में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की लाइब्रेरी युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी, शोध कार्य एवं सामान्य ज्ञान बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यहां हाई-स्पीड इंटरनेट, ई-बुक्स, ऑनलाइन कोर्स, वर्चुअल क्लासरूम और विभिन्न डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता कराई जाएगी। लाइब्रेरी के संचालक एवं पत्रकार विनय तिवारी ने बताया कि यह पहल जिले के छात्रों और शोधार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण देने के उद्देश्य से की गई है। शुभारंभ अवसर पर शहर के सम्मानित पत्रकार जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।