FATEHPUR NEWS: टीबी अस्पताल में क्षय रोगियों को राहत मिली है। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश और फतेहपुर शाखा ने संयुक्त रूप से अस्पताल को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भेंट की है।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य और फतेहपुर के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने यह पहल की है। मशीनें जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. निशात शहाबुद्दीन और उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक गुप्ता को सौंपी गई हैं। डॉ. अनुराग के अनुसार, जिले का कोई भी जरूरतमंद मरीज इस मशीन का निःशुल्क उपयोग कर सकता है। उपयोग के बाद मशीन वापस करनी होगी। यह पहल उन मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगी, जिन्हें नियमित ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। डॉ. निशात ने इस सहयोग के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव का आभार जताया।
कार्यक्रम में उन्नाव के क्षय रोग अधिकारी, सचिव अजीत सिंह और आजीवन सदस्य गोरेलाल भी उपस्थित रहे।







