PRATAPGARH NEWS: कांग्रेस से राज्यसभा के पूर्व सांसद व सदर तहसील रामनगर के मूल निवासी स्व0 शिव प्रताप मिश्रा बाबा मिश्रा जी की पुण्यतिथि पीसीसी सदस्य इरफान अली के नेतृत्व में आज मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री इरफान ने उनको याद करते हुए कहा कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से छात्र राजनीति में प्रवेश करते हुए स्व0 राजीव गांधी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में उनके संसद भेजा था। स्व0 बाबा मिश्रा जी विनम्रता का शालीनता के प्रतिमूर्ति थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशांत देव शुक्ला, दानिश माबूद, वेदांत तिवारी, गल्ली तिवारी, अबरार खान, शाद सिद्दीकी, श्याम शंकर, अशरफ अली, मोहम्मद अख्तर, अजय सिंह, शाहिद अली, सुहैल अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, आदि मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश स्वर्गीय शिव प्रताप मिश्रा “बाबा मिश्रा” पूर्व राज्यसभा सांसद की पुण्यतिथि मनाई...







