Home उत्तर प्रदेश घर के पास दस फीट विशालकाय मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में मचा...

घर के पास दस फीट विशालकाय मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

वनविभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़कर घोरहवा बंधी में छोड़ा

MIRZAPUR/HALIYA NEWS: जनपद मिर्जापुर अंतर्गत हलिया वन रेंज के मझिगवां चौकी अंतर्गत मतवार गांव के बस्ती में रविवार की सुबह मे घर के पास गड्ढे में विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर घोरहवा बंंधी में छोड़ दिया गया मतवार गांव निवासी सत्यनारायण तिवारी उर्फ मोछा गुरु के घर के पास स्थित गठ्ठे के पास रविवार को सुबह 8 बजे के करीब दस फीट लंबे विशालकाय मगरमच्छ के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत मच गया मगरमच्छ को चहल कदमी करता देख ग्रामीण शोरगुल मचाते हुए लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को घेरते हुए वन विभाग को सूचना दिया ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा श्रवण कुमार संत,शीतला बक्स सिंह, वन कर्मी झल्लू वर्मा, रामसुंदर, ध्रुव श्रीवास्तव, राजेन्द्र, बब्बू इत्यादि ने ग्रामीणों की मदद से 6 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड कर ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर घोरहवा बंधी के गहरे जलाशय में छोड़ दिया गया मगरमच्छ के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली वन क्षेत्राधिकारी अवधनारायण मिश्रा ने बताया कि मगरमच्छ संभवतः किसी तालाब से निकालकर भोजन की तलाश में बस्ती में पहुंच गया था ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़कर घोरहवा बंंधी के गहरे जलाशय में छोड़ दिया गया।