MIRZAPUR NEWS: हलिया थाना क्षेत्र के बसकुड़िया गांव में शुक्रवार को पत्नी से कहा सुनी के बाद देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में पति ने कच्चे मकान के बड़ेर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी पिंकी सोनकर के अनुसार साथ में खाना खाने के बाद पति पत्नी सो गए। पति संतोष सोनकर दुपट्टे से कच्चे मकान की बड़ेर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दिया पत्नी की नींद खुलने पर पति को फांसी के फंदे पर लटका देख किसी तरह नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया । थाना क्षेत्र के हलिया गांव स्थित बसकुड़िया निवासी 35 वर्षीय संतोष सोनकर पति पत्नी के साथ एक घर में ही निवास कर रहे थे कि अचानक पत्नी से कहासुनी करने के बाद देर रात पति ने कच्चे मकान की बडेर में दुपट्टे से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा लिया। रात में पत्नी की नींद खुलने पर पत्नी ने पति को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखकर पति को फांसी फंदे से जमीन पर नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी के रोने की आवाज पर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने मृतक की पत्नी पिंकी सोनकर की तहरीर पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला फिल्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक चार भाई थे जिसमें बड़े भाई की मौत 1 वर्ष पूर्व एक्सीडेंट में हो चुकी थी। मृतक दूसरे नंबर का था घटना की सूचना पर घर से डेढ़ किलोमीटर दूर हलिया कस्बा में निवास कर रहे पिता मेही सोनकर व मृतक की माता रजमनिया मौके पर पहुंचकर रोने बिलखने लखने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है घटना की जांच की जा रही है।







