भाजपा की डबल इंजन की सरकार को सबक सिखाएगी जनता: हमुद्दीन अंसारी
KUSHINAGAR NEWS: समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य और फाजिलनगर ब्लाक के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि हसमुद्दीन अंसारी विधानसभा के सुमही बुजुर्ग पहुंचे और पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल सिंह जो दुर्घटना में घायल हो गए थे। से मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। शनिवार को गांव पहुंचे वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री अंसारी ने पूर्व प्रधान प्रतिनिधि का कुशल क्षेम पूछा और वहां मौजूद सभी का हालचाल लिया। श्री अंसारी ने कहा कि लोगों का हित समाजवादी पार्टी में हैं। सपा पीडीए समाज को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे देश में संघर्ष कर रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता अब जागरूक हो गई है। युवा बेरोजगार हैं और व्यापारी सरकार की नीतियों से परेशान हैं, जबकि किसान खेती की बढ़ी लागत से चिंतित है। ऐसे में लोकतंत्र की जनता संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए भाजपा की डबल इंजन की सरकार को आने.







